बारां: स्टेशन रोड से फिर हटाया अतिक्रमण, फुटकर दुकानदारों ने नगर परिषद पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप
Baran, Baran | Mar 11, 2026 शहर के स्टेशन रोड से बुधवार को फिर अतिक्रमण हटाया गया। जिस पर फुटकर व्यापारियों ने नगर परिषद पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। फुटकर व्यापारियों का कहना है कि दबंगों पर नगर परिषद मेहरबान हो रही है। उधर नगर परिषद ने चेतावनी दी कि शहर की सडकों पर दोबारा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उस पर कडी कार्रवाई की जाएगी।