बिकापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय की करीब 30 छात्राओं ने हॉस्टल की समस्याओं से परेशान होकर अनोखा कदम उठाया। छात्राएं लगभग 30 किलोमीटर पैदल चलकर सरगुजा कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत सीधे कलेक्टर के सामने रखी।
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था और छात्रावास प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपकी क्या राय है? क्या छात्राओं को इतनी दूर पैदल चलकर अपनी बात रखने के लिए मजबूर होना चाहिए था?
#Ambikapur #Surguja #Chhattisgarh #HostelStudents #EklavyaSchool
Raipur, Raipur | Sep 8, 2026