कुरई: खबासा में बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
Kurai, Seoni | Apr 11, 2026 सिवनी के कुरई ब्लॉक के खबासा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। शनिवार को बताया गया कि यहां फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से ग्रामीण और राहगीर सड़क दुर्घटनाओ को देखते हुए सुरक्षित आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।