आज दिनांक 03.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर महोदया अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर महोदय हरीश चन्दर द्वारा जनपद कन्नौज स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्वार्टर गार्द पर सलामी ग्रहण कर पुलिस कर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं दक्षता का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं प्रभावी जनसेवा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।