@adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद कन्नौज का किया गया भ्रमण~
राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा गोष्ठी !
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी स्तर पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा, बेहतर यातायात व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्थापन, अभिसूचना संकलन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग, निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट,गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी, ट्रैफिक, जब्तीकरण, हत्या, लूट के अभियोगों का शीघ्र अनावरण की कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान @igrangekanpur श्री हरीश चन्दर, पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के साथ एसपी कन्नौज, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधि0/कर्म0गण रहे मौजूद ।
Kannauj, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026