कोंडागांव: कांकेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बिरस ठाकुर को केशकाल से मिली थी 7510 वोटों की बढ़त, अंततः कांकेर से भाजपा को मिली जीत
कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने लोकसभा चुनाव में 1884 मतों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं अपनी जीत को श्रेय भोजराज नाग ने अपने कार्यकर्ताओं, भगवान राम, क्षेत्र के देवी देवताओं और पूर्वजों को दिया है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के केशकाल विधानसभा से उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बिरस ठाकुर से लगातार कड़ा मुकाबला मिल रहा था। अंततः भाजपा ने जीत हासिल की।