बिछिया: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंडला जिले में आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम!
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंडला जिलेभर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डी. जे. मोहंती के मार्गदर्शन में 25 से 31 मई तक "नो टोबैको सप्ताह" मनाया गया l यहां स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। 31मई को 2 बजे प्रबंधन से जानकरी मिली l