मोतिहारी: जिले के पहाड़पुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ छापामारी में एक व्यक्ति को 100 ग्राम गांजा संग किया गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के पहाड़पुर पुलिस सूखे नशे के विरुद्ध छापामारी के दौरान एक व्यक्ति शिवपूजन पर्वत निवासी सरेया वृत्ति टोला को 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 12:50 बजे दिया गया। वहीं छापेमारी टीम में अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार,अपर थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह सहित पुलिस बल शामिल रहे।