मोतिहारी: रघुनाथपुर पुलिस ने स्टेशनरी दुकान से 189 पीस व्हाइटनर और पान दुकान से 42 पीस गोगों किया बरामद, नशे में 6 लोग गिरफ्तार
मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर थानान्तर्गत सूखा नशा के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत स्टेशनरी दुकान से व्हाइटनर (लिक्विड)-189 पीस एवं पान दुकान से गोगो-42 पीस, गांजा पीने में प्रयोग होने वाला चिलम 3 बरामद किया गया एवं पीते हुए (नशे में) 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 02:02 बजे दिया गया।