सिकंंदराबाद: संविलियन विद्यालय सराय दूल्हा में 8 माह में दूसरी बार अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर किया चोरी का प्रयास
संविलियन विद्यालय सराय दूल्हा में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। मौके पर एक क्लास रूम का ताला टूटा हुआ पड़ा हुआ था। जबकि दो क्लासरूम व ऑफिस के ताले क्षतिग्रस्त अवस्था में पाए गए। सोमवार की सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। इससे पहले भी बीते साल अगस्त माह में अज्ञात चोर स्कूल से गैस सिलेंडर समेत राशन का सामान लेकर फरार हो गए थे।