सिकंंदराबाद: नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती, पुलिस बल रहा तैनात
रविवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहेब की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान डाक्टर भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी की ओर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। राहगीरों में मीठे जलपान का भी वितरण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल की तैनाती रही। --