सिकंंदराबाद: शिवाजी नगर मोहल्ला में शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
रविवार को शिवाजी नगर मोहल्ला में शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में आग लग गई। आग से फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, बेड, पंखे, कीमती कपड़े समेत समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय पीड़ित परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। आग से पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। -