गड़हनी: गड़हनी थाना क्षेत्र के सूअरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस जुटी जांच में
गड़हनी थाना क्षेत्र के सूअरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चली। इस मारपीट में एक महिला सहित कई लोगों को हल्की चोटें आई है। पीड़ित के आवेदन पर गड़हनी पुलिस ने घटना स्थल जाकर जांच पड़ताल किया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। वही थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जाएगी और आगे कार्रवाई की जाएगी।