मुरैना नगर: डिप्टी कलेक्टर के सख्त तेवर, स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को चेतावनी
मुरैना शहर में आज शुक्रवार को नगर निगम और राजस्व टीम ने स्टेशन रोड सहित कई स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मालगोदाम से अभियान शुरू कर सड़क पर रखा सामान हटाया गया और न हटाने वालों का सामान जब्त किया गया।पोस्ट ऑफिस के बाहर गुमठियां हटाई गईं,ठेलों पर चालान काटा गया।अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी है।