सांगानेर: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा- लोकतंत्र को कमजोर कर रही सरकार
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र की और राजस्थान की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह लोग आज राहुल गांधी पर आरोप लगा रहे हैं उंगली उठा रहे हैं। उन्हें मैं कहना चाहूंगा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तो विदेश जाने का इतिहास बना लिया है।