गुना: साक्षी कॉलेज के सामने घर में भीषण आग, दो बछड़े और एक कुत्ते की जलने से मौत, घर का सामान राख
म्याना थाना क्षेत्र के म्याना में साक्षी कॉलेज के सामने 2 में दोपहर को तेज आंधी के दौरान फरियादी दिनेश शर्मा के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। मकान के अंदर बंधे दो गाय के बछड़े और एक पालतू कुत्ता की जिंदा जलकर मौत हो गई। घर के अंदर कपड़े गेहूं पैसे गृहस्ती का सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड से काबू पाया पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच जारी है।