प्रतापगढ़: अपराध समीक्षा बैठक में एसपी बी. आदित्य ने तस्करों और साइबर अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के दिए सख्त निर्देश
पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार सुबह 11 बजे आयोजित सातवीं अपराध समीक्षा बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ लंबित प्रकरणों और विभिन्न अपराधों की समीक्षा की। बैठक में नशा तस्करी, वाहन चोरी, महिला अत्याचार, साइबर अपराध और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने मादक पदार