चैनपुर: मझगांव-पाठ मार्ग जर्जर, जानलेवा गड्ढों से ग्रामीण परेशान; सड़क बनी हादसों का न्योता
Chainpur, Gumla | Aug 25, 2026 डुमरी प्रखंड के मझगांव से पाठ क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर सफर करना हर समय हादसे के खतरे के बीच चलने जैसा है। स्थानीय वाहन चालकों के अनुसार सड़क से डामर लगभग पूरी तरह गायब हो चुका है।