लाडपुरा: किशोरपुरा क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता की हत्या में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निकाला मौन जुलूस SP के नाम ज्ञापन
Ladpura, Kota | Jun 2, 2024 किशोरपुरा क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता की हत्या के विरोध में सर्व हिंदू समाज की ओर से रविवार को गोविंद धाम मंदिर किशोरपुरा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसके बाद सर्व समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार करने की मांग रखी। किशोरपुरा थाने पहुंचकर सर्वहिंदु समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।