मनोहरथाना: नांदेड़ा विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय पर लगा ताला, अध्यापिका को भेजा गया कारण बताओ नोटिस
मनोहर थाना क्षेत्र के सरेडी पीईईओ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांदेड़ा का विद्यालय भवन जर्जर घोषित होने के बाद विद्यालय की नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था।बच्चे सूचना के अभाव में विद्यालय के बाहर बैठे रहे। मंगलवार सुबह से ही बच्चे विद्यालय गए लेकिन विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका विद्यालय नहीं पहुंची और विद्यालय के ताले नहीं खुले। कारण बताओ नोटिस दिया गया।