धर्मपुरा स्थित आवास पर रविवार सुबह 10 बजे आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सदर विधायक ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली, सड़क, पानी और राजस्व से जुड़ी शिकायतें रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए और कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोपरि संकल्प है।