चित्तौड़गढ़। शहर के प्रताप नगर स्थित विश्वनाथ कॉलोनी में मंगलवार सुबह दुर्लभ प्रजाति का कैट स्नेक मिलने से हड़कंप मच गया। मुकेश शर्मा के घर के बाथरूम में सांप दिखने पर परिजन घबरा गए। परिवार ने उसे नुकसान पहुंचाए बिना चित्तौड़गढ़ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति को सूचना दी।