रजौन: प्रखंड कार्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने जयंती पर दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश
Rajaun, Banka | Apr 11, 2026 रजौन प्रखंड कार्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क,विनय प्रसाद,वार्डन अंजना सिंहा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।