कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरी ने शहीद नगर मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन किया
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शनिवार शाम शहीद नगर मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि नगर पंचायत कोरांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मोहल्लों में आवागमन, जल निकासी की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।