फैज़ाबाद: सर्किट हाउस में 'रन फॉर राम' मैराथन के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई
अयोध्या में विगत वर्षों की भांति इस बार भी 13 अप्रैल को श्री राम के आदर्शों को जन जन तक पहुचाने और समाज में एकता व संस्कारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रन पर राम मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, यह मैराथन राम पथ और धर्म पथ पर होगी, मैराथन में फुल मैराथन व हाफ मैराथन शामिल है, दुनिया के कई देशों से श्रद्धालु इस मैराथन ने भाग लेंगे।