समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 01 सितम्बर 2026
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिला पदाधिकारी ने तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
आज दिनांक 01 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर लाल सिंह का डेरा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय परिस्थितियों एवं संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, सिमरी को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आबादी वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में नाव, नाविक एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर लोगों के सुरक्षित आवागमन एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नदी के जलस्तर एवं आस पास के क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप सभी एहतियाती एवं राहत संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को सतर्क एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर Samrat Choudhary Buxar Police Buxar Administration Disaster Management Department Govt. of Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 1, 2026