प्रतापगढ़: गौरा पूरे बदल गांव स्थित ढाबे के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 5 लोग घायल, 2 को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया
गौरा पूरे बदल गांव निवासी अरुण कुमार सिंह अपनी भाभी पूनम सिंह के साथ जरूरी काम से गए थे। शनिवार की शाम 7:30 बजे वह घर के तरफ मोड़ के पास बाइक मोड़ने का प्रयास किया तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अंकित कुमार पटेल 20 अभिषेक पटेल 18 व साहिल भी घायल हो गए। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार पांचो लोग घायल हो गए।