मंत्री के नाम पर ठगी! ट्रांसफर कराने के नाम पर 20 हजार की वसूली, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शिकायत पर कोटा ग्रामीण पुलिस ने ट्रांसफर कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सांगोद थाना पुलिस ने नरोत्तम बड़ारिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मंत्री के भाई के नाम का इस्तेमाल कर एक ग्राम विकास अधिकारी को झांसे में लिया और ट्रांसफर कराने के बदले 20 हजार रुपये एडवांस वसूल लिए।
शिकायत मिलने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
पुलिस की अपील:
ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। यदि कोई इस तरह का प्रलोभन देकर रुपये मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Ladpura, Kota | Jul 20, 2026