नजीबाबाद: कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में धूम, आधी रात को गूंजे 'नंद घर आनंद भयो' के जयकारे
नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर, नामदेव शिव मंदिर मोहल्ला मुगलू शाह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर चौक बाजार, शिव मंदिर सुराही बाजार श्री जगन्नाथ टीला मंदिर नजीबाबाद, शिव मंदिर मोहल्ला सेवा राम सहित शहर के अन्य सभी मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। चार व पांच सितंबर की बीती रात्रि 12:00 बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।