मोहड़ा: तेतर गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,
एक माह पहले हुई थी शादी
Muhra, Gaya | Jun 8, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित तेतर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है, जो बेलागंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी उदय लोहार की पुत्री थी। गीता की शादी 28 अप्रैल 2026 को तेतर गांव निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी।