अनूपपुर। जिला मुख्यालय में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाई ऐश से भराव किया जा रहा है, लेकिन धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक सावधानियां नहीं बरती जा रही हैं,स्थानीय रहवासियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है।