हुज़ूर: करोंद बायपास प्रोजेक्ट में लापरवाही पर मंत्री विश्वास सारंग सख्त, ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई फटकार
Huzur, Bhopal | May 29, 2026 मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच दोपहर 12 बजे पहुंचे मंत्री सारंग ने निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में सामने आई अव्यवस्थाओ और लापरवाही पर मंत्री ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई |