रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के जंगल में रविवार शाम करीब 4 बजे करीब 14 फिट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर दिखाई देने की सूचना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई।जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ वन क्षेत्र में छोड़ा।