रायगढ़: शोरूम यार्ड से चार एक्टिवा और दो पुरानी बाइक चोरी का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने साढ़े चार लाख की संपत्ति बरामद की
जूटमिल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार एक्टिवा समेत करीब साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ तीन वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है, जबकि अन्य वारदातों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।