बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में सीमेंट व्यापारी की दुकान से लाखों की नकदी व चांदी के सिक्के चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर नगर में चोरों ने एक आयरन एंड सीमेंट स्टोर' की लोहे की ग्रिल तोड़कर करीब दो लाख की नकदी और 50 हजार के चांदी के सिक्के उड़ा दिए। सुबह कर्मचारी के पहुंचने पर वारदात का पता चला। गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे पुलिस और फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी खंगालकर जांच में जुटी है।