अगिआंव: नारायणपुर पुलिस ने चासी से 58 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | May 17, 2024 नारायणपुर पुलिस ने चासी गांव के आहर पुल के पास से दो महुआ शराब धंधेबाज को 58 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार ब्यक्ति चासी निवासी धर्मेंद्र यादव व साधु यादव बताये जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया। चुनाव को ले इस समय पुलिस लगातार अभियान चला रही है।