अगिआंव: मतदान बढ़ोतरी को ले चासी सहित कई गांवो में चलाया गया जागरूकता अभियान
Agiaon, Bhojpur | May 13, 2024 आज जीविका दीदियों के द्वारा प्रखण्ड के कई गांवों में कैंडिल जलाकर, मेहंदी लगाकर, शपथ दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। जागरूक महिला ग्राम संगठन चासी, पोसवा, हिन्द जीविका ग्राम संगठन नारायणपुर, ओम जीविका संगठन डिलिया के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान में दर्जनों जीविका दीदी उपस्थित थी।