अगिआंव: अपहरण मामले में डेढुआ गांव से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Agiaon, Bhojpur | May 14, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने डेढूआ गांव के समीप से एक अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट निवासी रंजन रवानी के पुत्र विष्णु कुमार है। जो अपने बहन के ससुराल ब्रह्मपुर गांव आना जाना करता था, उसी दरम्यान एक लड़की को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने लड़की के साथ उसको गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया वही लड़की को परिजनों को सौप दिया।