अगिआंव: पवना पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक ब्यक्ति की हुई मौत
Agiaon, Bhojpur | May 16, 2024 आरा-अरवल सड़क पर पवना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से पवार निवासी लालबाबू यादव की मौत हो गई। मौत के बाद पवना पुलिस घटना स्थल पर पहुच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को ले सदर अस्पताल आरा भेज दिया। मृतक 5 भाईयों में चौथे नम्बर पर था इनकी शादी नही हुई थी। मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे।