अगिआंव: अहिले में स्वास्थ्य मेला लगाकर की गई लोगों को जांच, दी गई दवाइयां
Agiaon, Bhojpur | May 14, 2024 प्रखण्ड के अहिले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आज स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया। स्वास्थ्य मेला में करीब 30 लोगो को जांच कर दवाइयां दी गई। मेला सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाई गई थी। दवा के साथ साथ रोगों के बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।