#अलीगढ स्काई टावर में बड़ा हादसा टला, 12वीं मंजिल की बालकनी की छत गिरी, महिला बाल-बाल बची; छह माह की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, PPP मॉडल पर बने स्काई टावर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। 12वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1207 की बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक गिर पड़ा। बालकनी में मौजूद अंजना भूतिका कुछ सेकंड पहले अंदर चली गईं, जिससे उनकी जान बच गई। निवासियों का आरोप है कि 13वीं मंजिल पर जलभराव और सीपेज की शिकायत छह महीने से बिल्डर व नगर निगम को दी जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आपात बैठक बुलाई गई है।
#Aligarh #BreakingNews #SkyTower #SafetyFirst
Koil, Aligarh | Aug 4, 2026