बूंदी: बाणगंगा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bundi, Bundi | Jun 28, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के बाणगंगा क्षेत्र में तेज रफ़्तार ऑटो कार चालक ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवारी युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि रानीपुरा निवासी युवक अपनी बाइक से वापस गांव जा रहा था बाणगंगा के पास कार ने टक्कर मार दी।