मधवापुर: अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर साहरघाट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट में सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली. इस दौरान भगवा झंडे के साथ रथ पर भगवान राम व माता सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई. शोभायात्रा में शामिल सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करते हुए जय श्री राम के नारे भी लगाए।