मधवापुर: दो बाइकों पर लदी शराब की खेप के साथ केरवा के मुसहरी टोल में एक धंधेबाज गिरफ्तार
दो बाइकों पर लदी शराब की खेप के साथ केरवा के मुसहरी टोल में एक धंधेबाज गिरफ्तार हुआ। जबकि, दूसरा फरार हो गया। इस मामले से संबंधित दोनों बाइकें जब्त कर ली गयी हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा छह सौ बोतलें बतायी गयी है। बरामदगी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने की। पकड़े गये आरोपी का नाम विपत सदाय है। वह उसी गांव का रहने वाला बताया गया है।