मधवापुर: साहरघाट में शराब कांड के फरार आरोपी को नेताजी सुभाष चंद्र चौक से पुलिस ने किया गिरफ्तार
मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट में शराब कांड के एक फरार आरोपी को नेताजी सुभाषचंद्र चौक से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने की। आरोपी का नाम उमेश यादव है। उसका घर हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव में है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है और उसे कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।