मधवापुर: बैंगरा में पहली जनवरी 1966 में जन्मे श्रीभरतशरण दास ने कहा कि अयोध्या में आंदोलन से आनंद तक की यात्रा 22 को होगी पूरी
मधवापुर प्रखंड के बैंगरा की धरती पर पहली जनवरी 1966 में जन्मे श्रीभरतशरण दास जी ने कहा कि अयोध्या में आंदोलन से आनंद तक की यात्रा 22 जनवरी को पूरी होगी। वे फिलहाल नेपाल स्थित मलिवारा श्रीजानकी दुल्लह केलि कुंज मठ के महंत हैं। उन्होंने 24 साल की अवस्था में सन् 1990 में अयोध्या में कारसेवा की थी। उस दौरान उन्हें पुलिस की लाठियों का शिकार होना पड़ा था।