मधवापुर: त्रिमुहान गांव के पास स्टेट हाइवे संख्या-75 पर खड़ी एक पिकअप वैन में ठोकर मारने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
त्रिमुहान गांव के पास स्टेट हाइवे संख्या-75 पर खड़ी एक पिकअप वैन में ठोकर मारने से बाइक सवार सुजीत कुमार गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। साहरघाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतक का घर दरभंगा ज़िले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा गांव में बताया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मृतक की बाइक कब्ज़े में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।