मधवापुर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर जेल जा चुके रामभक्त स्वर्गीय ललन चौधरी को रैमा में दी गई श्रद्धांजलि
1992 में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर इलाके के 35 लोगों के साथ स्वर्गीय ललन चौधरी जेल गए थे। विश्व हिन्दू परिषद मधवापुर के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष विमलकांत प्रतिहस्त ने बताया कि स्वर्गीय चौधरी का मार्गदर्शन उन्हें आंदोलन के दौरान मिलता रहा। आज वे इस दुनियां में नहीं हैं। इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि के माध्यम से अयोध्या महोत्सव का भावनात्मक दर्शन कराया गया है।