बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा, सरकार कर रही है टाइम पास
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को ढाई साल होने को हैं लेकिन सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया । उन्होंने कहा कि सरकार केवल टाइम पास कर रही है । प्रदेश की जनता परेशान है । उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर प्रशासनिक दबाव बेहद ज्यादा है ।