एमपी में शुरू हुआ जनगणना का ट्रायल, घर-घर पहुंच रही टीमें; 40 सवालों के साथ आधार, बैंक और वैक्सीनेशन तक की जानकारी जुटाई जा रही...
देशव्यापी जनगणना से पहले मध्यप्रदेश में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्वालियर और सिवनी जिले में प्री-टेस्ट के तहत सर्वे टीमें घर-घर पहुंचकर परिवारों से करीब 40 तरह की जानकारियां जुटा रही हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ आधार, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े विवरण भी दर्ज किए जा रहे हैं। पहली बार बेघर लोगों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। पूरी गणना मोबाइल और टैबलेट के जरिए डिजिटल तरीके से हो रही है, ताकि मुख्य जनगणना से पहले सिस्टम, मोबाइल ऐप और सर्वे प्रक्रिया की कमियों को पहचानकर उसे और प्रभावी बनाया जा सके।